सुबह घना कोहरा, पारा लुढ़का 7°C—अभी और जमाएगी ठंड

राज्य

पटना

बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है और मौसम का मिजाज़ अचानक बदल चुका है। बीते 24 घंटों में रात का पारा 7.5°C तक नीचे पहुंच गया, वहीं दृश्यताभी घटकर सिर्फ 450 मीटर रह गई। लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंड अभी सिर्फ शुरुआत है।

दिसंबर के पहले हफ्ते से दिखेगा ठंड का असली तेवर

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में अत्यधिक ठंड की स्थिति दिखने लगेंगी। पहले सप्ताह से पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है, जो जनवरी तक बनी रह सकती है। फिलहाल उत्तरी बिहार—पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और आसपास के इलाकों में तापमान और नीचे गिरने की आशंका है क्योंकि पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी।

फिलहाल कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। उत्तरी जिलों में पछुआ हवा की रफ्तार 40 km/h तक पहुंच सकती है।अधिकतम तापमान 26°C–30°C, जबकि न्यूनतम तापमान 08°C–12°C के बीच रह सकता है। वातावरण में नमी बढ़ने से कोहरे का निर्माण तेज़ हो रही है। गुरुवार को पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता 450 मीटर रही।

कैमूर में सबसे कम तापमान, अधौरा रहा सबसे ठंडा क्षेत्र

बिहार मौसम सेवा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन का सबसे कम तापमान 7.4°C कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी इलाकों, जंगल के पास के गांवों और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में सर्दी का असर काफी तेज़ दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, मुंगेर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा और कटिहार में न्यूनतम तापमान 10°C से 14°C के बीच दर्ज किया गया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry