2 दिसंबर तक पंजाब का मौसम कैसा रहेगा? विभाग की नई भविष्यवाणी आई सामने

राज्य

जालंधर
पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन-ब-दिन राज्य में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने ताज़ा अपडेट जारी किया है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पंजाब में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज से 2 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है और 2 दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार अगले हफ़्ते राज्य में बारिश के आसार बन सकते हैं। तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में पंजाब का औसत तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

जिला मानसा में दिन का अधिकतम तापमान 27.7°, रोपड़ और मोहाली में 26.7°C, बठिंडा में 26.2°C, होशियारपुर और रूपनगर में 25.4°C , लुधियाना में 24.2°C दर्ज किया गया। रात का तापमान सबसे कम फरीदकोट में 3.5°C रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में 5.6°C, अमृतसर में 5.9°C, लुधियाना में 6.65°C दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry