PM मोदी के ‘मन की बात’ में छाया हरियाणा: विकास, नवाचार और उपलब्धियों का विशेष ज़िक्र

राज्य

नई दिल्ली 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक महीने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता से सीधे संवाद स्थापित कर महत्वपूर्ण मुद्दों, भारत की उपलब्धियों और सामयिक विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज प्रधानमंत्री जी ने विशेष रूप से खेल और खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए युवाओं को सकारात्मक शक्ति में लगने और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

हरियाणा के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कुरुक्षेत्र स्थित गीता नगरी की अपनी हालिया यात्रा के अनुभव भी देशवासियों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति, विकास यात्रा और जन-जन की भावनाओं का दर्पण है, जिसके माध्यम से पूरे देश का परिचय जनता को कराया जाता है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध हुआ था, ये हम सभी जानते हैं लेकिन युद्ध के इस अनुभव को अब आप वहाँ महाभारत अनुभव केंद्र में भी साक्षात महसूस कर सकते हैं। इस अनुभव केंद्र में महाभारत की गाथा को 3D, Light & Sound Show और digital technique से दिखाया जा रहा है। 25 नवंबर को जब मैं कुरुक्षेत्र गया था तो इस अनुभव केंद्र के अनुभव ने मुझे आनंद से भर दिया था।

कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होना भी मेरे लिए बहुत विशेष रहा। मैं ये देखकर बहुत प्रभावित हुआ कि कैसे दुनियाभर के लोग दिव्य ग्रंथ गीता से प्रेरित हो रहे हैं। इस महोत्सव में यूरोप और सेंट्रल एशिया सहित विश्व के कई देशों के लोगों की भागीदारी रही है। इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति की गई है। यूरोप के लातविया में भी एक यादगार गीता महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव में लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और अल्जीरिया के कलाकारों ने बढ़-चढ़ करके हिस्सा लिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry