सांस लेना हुआ मुश्किल — हरियाणा के ये दो शहर बने देश के सबसे प्रदूषित

राज्य

हरियाणा 
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। हरियाणा की बात करें तो कई शहरों में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश का सोनीपत और बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित हैं। वहीं देश के 7 सबसे प्रदूषित शहरों में 4 हरियाणा के शहर हैं। 

जानें कौन से शहर कितना रहा एक्यूआई
बता दें कि सोनीपत शनिवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। सोनीपत का एक्यूआई 329 रहा। बहादुरगढ़ दूसरे स्थान पर रहा और एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा और हापुड़ का एक्यूआई 310 रहा। इसके बाद हरियाणा के धारूहेड़ा का 309 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली देश में प्रदूषित शहरों में छठवें स्थान पर रहा। यहां का एक्यूआई 305 है। प्रदेश के चरखी दादरी की हवा भी खराब रही और एक्यूआई 304 रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry