लुधियाना
पंजाब सरकार द्वारा आए दिन बड़े पैमाने पर आई.ए.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों की ट्रांसफर करने पर तो सवाल खड़े हो ही रहे हैं अब जो 72 घंटे में जो फैसला बदलना पड़ा है, उसे लेकर चर्चा छिड़ गई है। यहां बताना उचित होगा कि पंजाब सरकार द्वारा 28 नवम्बर को चीफ सैक्रेटरी के हवाले से जारी लिस्ट में 59 आई.ए.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों की ट्रांसफर की गई थी लेकिन सरकार को यह फैसला 72 घंटे में बदलना पड़ा है। 1 दिसम्बर को चीफ सैक्रेटरी के हवाले से ही नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें पहले बदले गए कई अधिकारियों की ट्रांसफर रद्द कर दी गई है जिसे लेकर सियासी के साथ प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा छिड़ गई है जिसके मुताबिक कई ट्रांसफर विधायक या हलका इंचार्ज की सहमति के बिना की गई थी जिसे लेकर विधायक या हलका इंचार्ज द्वारा एतराज दर्ज करने के बाद बदली रद्द कर दी गई है। इसके अलावा कुछ ट्रांसफर अधिकारियों द्वारा विधायक या हलका इंचार्ज तो क्या, चंडीगढ़ या दिल्ली बैठे नेताओं की मंजूरी के बिना ही करने की बात कही जा रही है।
इस तरह किया गया है बदलाव
-अंकुर महेंद्रु, एस.डी.एम. मुकेरिया से ए.डी.सी. खन्ना और अब ए.डी.सी. संगरूर।
-संजीव कुमार, एस.डी.एम. रूपनगर से ज्वाइंट डायरेक्टर लोकल बॉडी और अब डिप्टी डायरैक्टर।
इनकी ट्रांसफर हुई है रद्द
-जसविंदर सिंह को ए.डी.सी. मोगा के साथ कमिश्नर नगर निगम कमिश्नर से अकेला ए.डी.सी. लगाया गया था, अब दोनों चार्ज रहेंगे।
-जगदीप सहगल, ज्वाइंट डायरैक्टर लोकल बॉडी से ए.डी.सी. मोगा लगाया गया था।
-मनदीप कौर, ए.डी.सी. फाजिलका से आर.टी.ओ. जालंधर लगाया गया था।
-विकास हीरा, ए.सी.ए. पुडा व ग्लाडा से ए.डी.सी. संगरूर लगाया गया था।
-एस.डी.एम. फाजिलका के साथ आर.टी.ओ. का चार्ज था, अब ए.डी.सी. लगाया गया था।
-लाल विश्वास बैंस को एस.डी.एम. नकोदर से आर.टी.ओ. संगरूर लगाया गया था।
-कंवलजीत सिंह एस.डी.एम. जलालाबाद के साथ फाजिल्का के आर.टी.ओ. का चार्ज दिया गया था।
-अमनदीप सिंह, मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर के साथ एस.डी.एम. फाजिल्का का चार्ज दिया गया था।
-नवदीप सिंह, मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर के साथ एस.डी.एम. नकोदर का चार्ज दिया गया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
