सुपौल में दिल दहला देने वाली घटना—आग में झुलसकर भाई-बहन की मौत, प्रशासन में हड़कंप

राज्य

सुपौल
बिहार के सुपौल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां भीषण आगलगी की घटना घटी है। जिसमें सगे भाई बहन की आग में झुलसकर जान चली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के मुरली वार्ड 6 की है। मृतक भाई बहनों की पहचान 10 वर्षीय मानव कुमार और 12 वर्षीय साक्षी कुमारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है की देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और छह घरों को अपने चपेट में ले लिया। साथ ही दो सगे भाई बहन आग की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में लगभग दर्जन से अधिक मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई।

घटना के सूचना पर सरायगढ़ थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। फिलहाल अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry