महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ के कनीना नगर पालिका के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पुत्रवधु कनीना नगर पालिका की मौजूद चेयरपर्सन हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ, जब वे शादी समारोह में जा रहे थे। राजेंद्र सिंह लोढ़ा गुरुवार को रेवाड़ी से राजस्थान की ओर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राजेंद्र सिंह लोढ़ा को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति को भी गंभीर चोट लगी है। लोगों को जब इस घटना की जानकारी लगी तो कनीना कस्बा के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख शोक जताया। वहीं अनेक प्राइवेट शिक्षण संस्थान भी बंद रहे।
3 बार लड़ा कनीना विधानसभा का चुनाव, नहीं बने विधायक
वहीं राजेंद्र लोढ़ा ने तीन बार कनीना विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, मगर विधायक नहीं बन पाए। राजेंद्र लोढ़ा वर्ष 1987 से 1991 तथा बाद में 1995 से 2000 तक नगर पालिका कनीना के चेयरमैन भी रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

