जयपुर
बीते 3 दिनों से देश भर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से कोहराम मचा हुआ था। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमानों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी। राजस्थान से इंडिगो की प्रतिदिन करीब 90 उड़ाने संचालित होती हैं। हालांकि आज भी देश भर में इंडिगो की कई उड़ाने कैंसल हो गई हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की करीब 7 उड़ाने रद्द हुई हैं। इनमें जयपुर से कोलकाता जाने वाली (6E 207 JAI-CCU) जयपुर से हैदराबाद के लिए (6E-815 JAI-HYD) कोलकाता से जयपुर (6E-715 CCU-JAI), चेन्नई से जयपुर (6E-6113 MAA-JAI) जयपुर से चेन्नई (6E-5362 JAI-MAA) , दिल्ली से जयपुर ( 6E-5337 DEL-JAI) और बॉम्बे से जयपुर (6E-5052 BOM-JAI) की उड़ानें रद्द की गई हैं। इसके अलावा भी देश भर में 100 से ज्यादा उड़ानें आज रद्द होने की जानकारी मिली है।
बीते 3 दिनों में जयपुर, उदयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट पर करीब 60 से ज्यादा उड़ाने रद्द हुई जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीजीसीए की तरफ से इंडिगो को फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है तथा कंपनी को निर्देशित किया गया है कि यात्रियों का रिफंड तुरंत जारी किया जाए।
इन फ्लाइट्स ने भरी उड़ान
सुबह 5:35 बजे: बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-839
सुबह 5:45 बजे: गोवा की फ्लाइट 6E-6977
सुबह 5:50 बजे: चंडीगढ़ की फ्लाइट 6E-7742
सुबह 6:10 बजे: हैदराबाद की फ्लाइट 6E-752
सुबह 6:25 बजे: इंदौर की फ्लाइट 6E-7744
सुबह 6:40 बजे: गुवाहाटी की फ्लाइट 6E-748
सुबह 6:40 बजे: उदयपुर की फ्लाइट 6E-7465
सुबह 9:05 बजे: जयपुर से कोलकाता फ्लाइट 6E-6247
सुबह 9:20 बजे: जयपुर से जैसलमेर फ्लाइट 6E-7675
सुबह 9:45 बजे: जयपुर से चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-7718
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
