Visibility Crisis: घने कोहरे से प्रभावित ट्रेन संचालन, बदला गया शेड्यूल

राज्य

फिरोजपुर 
उत्तर भारत में शुरू हो चुके कोहरे के मौसम के मद्देनजर रेल विभाग ने कई रेलगाड़ियों की समयसारिणी में परिवर्तन कर दिया है। समयसारिणी की तबदीली वाली गाड़ियों में छहरर्टा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रैस, सहारनपुर-मोरादाबाद मैमू, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रैस, दरभंगा-जालंधर सिटी अन्तोदया एक्सप्रैस, गौरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रैस, कानुपर सैंट्रल-जमूतवी एक्सप्रैस शामिल हैं।

 विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार छहरर्टा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रैस का सहारनपुर से रवाना होने का समय सुबह 5:05 बजे रहेगा जबकि यह गाड़ी अब रूढ़की सुबह 5:52 बजे की बजाय 6:01 बजे पहुंचा करेगी। 

 सहारनपुर-मोरादाबाद मैमू सहारनपुर से अपने पुराने समय सुबह 4:25 बजे बजाय 20 मिनट एडवांस 4:05 बजे निकला करेगी और इसका अपने गंत्तव्य मोरादाबाद पहुंचने का समय 9:40 होगा।

देहरादून-अमृतसर एक्सप्रैस को लकशन जंकशन से पुराने समय रात 11:00 बजे की बजाय 11:05 बजे चलाया जाएगा जो सहारनपुर अपने पुराने समय मध्यरात्रि 12:10 बजे की बजाय 12:15 पर पहुंचा करेगी।
 
दरभंगा-जालंधर सिटी अन्तोदया एक्सप्रैस सीतापुर जंकशन से 4:18 बजे की बजाय सायं 4:48 पर चला करेगी और यह गाड़ी सहारनपुर जंकशन से मध्यरात्रि 12:35 बजे की बजाय 12:40 पर चला करेगी।

गौरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रैस सीतापुर जंकशन से सायं 4:18 बजे की बजाय 4:58 पर चला करेगी और इसका सहारनपुर जंकशन से चलने का समय मध्यरात्रि 12:35 की बजाय 12:40 बजे होगा।

कानुपर सैंट्रल-जमूतवी एक्सप्रैस का शाहजहांपुर से चलने का समय सायं 6:15 की बजाय 6:25 कर दिया गया है जो मध्यरात्रि 12:35 की बजाय 12:40 बजे सहारनपुर से चला करेगी।

टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रैस बरेली स्टेशन से सायं 7:12 बजे की बजाय 7:22 बजे चला करेगी और सहारनपुर से इस गाड़ी के चलने का समय मध्यरात्रि 12:35 की बजाय 12:40 कर दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry