हरियाणा में मौसम का बदला मिज़ाज, सीजन का पहला कोहरा छाया; 8 जिलों में अलर्ट जारी

राज्य

हरियाणा 
हरियाणा के कई जिलों में आज कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया। वहीं यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 16 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य सीमा के आसपास ही बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस हिसार में दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस होगा। 

महेंद्रगढ़ की रात रही सबसे ठंडी
राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। चंडीगढ़ शहर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ है। हिसार के बाद महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी बीती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry