हेमंत सोरेन को बताया जनप्रिय सीएम, झामुमो में शामिल हुए पूर्व नेता उत्तम यादव

राज्य

रांची.

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का झामुमो से जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में झाविमो के पूर्व नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

रांची के किशोरगंज स्थित एक स्कूल में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उत्तम यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में सभी नव-प्रवेशी सदस्यों ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

'समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प'
इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी नए कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में झामुमो की विचारधारा, नीति और सिद्धांतों की जानकारी दी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही राज्य के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दिलाया।

झामुमो की सदस्यता लेने के बाद क्या बोले उत्तम?
झामुमो की सदस्यता लेने के बाद उत्तम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य रहेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में पूरी राजधानी झामुमोमय होगी और बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

इस कार्यक्रम से यह स्पष्ट संदेश गया कि झारखंड की जनता का विश्वास तेजी से झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर मजबूत हो रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry