योगी आदित्यनाथ का महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से संवाद, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

उत्तर प्रदेश राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री ने मेदांता अस्पताल, लखनऊ में भर्ती राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष से भेंट कर की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर अयोध्या के राम जन्मभूमि न्यास एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से महाराज जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार की प्रगति के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज जी के करीबियों एवं ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से भी संवाद किया।

चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जानकारी दी और उनको दिए जा रहे चिकित्सीय उपचार से अवगत कराया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry