पूजन में देरी पर हुआ था विवाद, हेडमास्टर को बंधक बनाने वाले पांच युवक गिरफ्तार

राज्य

घाटशिला/बहरागोड़ा.

बहरागोड़ा थाना अंतर्गत सियालबिंधा गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट, जाति सूचक शब्द के प्रयोग और पेड़ में बांधने के आरोप में बहरागोड़ा पुलिस ने पांच युवकों को प्रधानाचार्य की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालयभेज दिया है।

उक्त मामले में बहरागोड़ा थाना में कांड संख्या 5/26 दिनांक 23/01/26 को धारा 115/2,352/351/2/3/5बी एनएस सेक्शन3/01/आर/एसटी एससी एक्ट 1989 के तहत माणिक बेरा, संजय बेरा, नंदलाल बेरा विनोद बैरा और नारायण बेरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस द्वारा पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था।

आप परिहार का कारण से पूजा प्रारंभ करने में थोड़ी विलंब हुई थी। इससे नाराज पांच युवक प्रधानाचार्य से उलझ गए। पहले तो उन्हें जाति सूचक शब्द के साथ गाली गलौज किया, उनके साथ धक्का मुक्क़ी मारपीट किया और आकर्षित होकर परिसर के समीप नीम के पेड़ में बांध दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा बहरागोड़ा पुलिस को दी गयी। जिसमें बहरागोड़ा थाना प्राभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने अपने दल बल के साथ जाकर उन्हें मुक्त कराया। प्रधानाचार्य के लिखित शिकायत के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई। जिससे उक्त घटना को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक भी काफी दुखी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry