पंजाब-हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

राज्य

चंडीगढ़.

कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी के कारण बीते कुछ दिनों में दूसरी बार घाटी का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया। अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया है। उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर और बढ़ गया है।

सुबह से ही पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही, जो रुक-रुक कर दिनभर जारी रही। पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे ठंड में और इजाफा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब और आसपास के राज्यों में बारिश होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी तथा पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी तक शीतलहर और घने कोहरे का असर बना रहेगा, जिसको देखते हुए पंजाब में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बठिंडा में अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार पटियाला में सबसे अधिक 29 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry