टी20 वर्ल्ड कप 2026: युवा जोश vs अनुभव का दम – टीम इंडिया के 8 30 पार खिलाड़ी

खेल

नई दिल्ली
टेस्ट और वनडे के मुकाबले टी20 बिल्कुल ही अलग फॉर्मेट है। जहां पहले दो फॉर्मेट में टेंपरामेंट का टेस्ट होता है वहीं टी20 में पावर हिटिंग और साहस के दम पर मुकाबले जीते जाते हैं। टेस्ट और टी20 के मुकाबले यहां कप्तान को क्विंक डिसीजन लेने होते हैं। इस वजह से इसे युवाओं का खेल भी कहा जाता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब महज कुछ ही समय बाकी है, टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान कर चुकी है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत 7 फरवरी से अपने अभियान का आगाज करेगा। ऐसे में आईए एक नजर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की उम्र पर डालते हैं, जानते हैं कौन टीम का सबसे युवा खिलाड़ी है और कौन सबसे उम्रदराज-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 खिलाड़ियों की भारतीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में 2 खिलाड़ियों को छोड़कर वही खिलाड़ी है जो हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे। तिलत वर्मा और वॉशिंगटन चोट के बाद टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में वापसी कर रहे हैं। वहीं उनके बैकअप के लिए आए श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई इस स्क्वॉड में नहीं है।

टीम इंडिया के सबसे युवा खिलाड़ी की बात करें तो भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में 1 खिलाड़ी 23 साल के हैं। जी हां, तिलक वर्मा मौजूदा भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनके बाद हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 24 और 25 साल है।

आधे से ज्यादा खिलाड़ियों की उम्र 30 के पार
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 15 खिलाड़ियों के इस स्क्वॉड में आधे से ज्यादा खिलाड़ियों की उम्र 30 के पार है। जी हां, भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में 8 खिलाड़ी ऐसे में जिनकी उम्र 30 से अधिक है। कप्तान सूर्यकुमार यादव सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वह 35 साल के हैं।

भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के खिलाड़ी और उनकी उम्र-
तिलक वर्मा- 23
हर्षित राणा- 24
अभिषेक शर्मा- 25
अर्शदीप सिंह- 26
वॉशिंगटन सुंदर- 26
ईशान किशन- 27
रिंकू सिंह- 28
संजू सैमसन- 31
अक्षर पटेल- 31
कुलदीप यादव- 31
हार्दिक पांड्या- 32
शिवम दुबे- 32
जसप्रीत बुमराह- 32
वरुण चक्रवर्ती- 34
सूर्यकुमार यादव- 35

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry