तरनतारन.
पंजाब के तरनतारन जिले की गांव उसमा के कॉलेज ऑफ लॉ के सेकंड सेमेस्टर की छात्रा संदीप कौर को एक तरफा प्यार में गोली मारकर मौत की घाट उतारने वाले क्लासमेट प्रिंस राज सिंह ने भी गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। उसके खिलाफ तीन दिन पहले हत्या का मगर में दर्ज किया गया था।
गांव मलिया निवासी सैनिक जगजीत सिंह का बेटा प्रिंस राज सिंह ने अपने साथ पढ़ती संदीप कौर के साथ एक तरफा प्यार में कॉलेज की क्लास में सोमवार को सुबह-सुबह करीब 9 बजे तकरार किया, जिस दौरान आरोपित ने अपने बैग से अवैध पिस्टल निकाल कर उस समय संदीप कौर के माथे पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
उपचार के दौरान प्रिंस ने भी तोड़ा दम
संदीप कौर जब क्लासरूम में आखिरी बेंच के पास अन्य छात्रा के साथ बातचीत कर रही थी। इस दौरान उसने संदीप कौर के माथे पर पिस्टल लगाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके तुरंत बाद प्रिंस राज सिंह ने भी खुद को गोली मार ली। गोली लगने के तुंरत बाद संदीप कौर की मौत हो गई थी, लेकिन प्रिंस का अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालांकि, गुरुवार की सुबह उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि बुधवार को ही पुलिस ने संदीप कौर का पोस्टमार्टम करवाया था। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि प्रिंस राज सिंह के शव भी पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बता दें कि प्रिंस अपनी माता-पिता का इकलौता बेटा था। जबकि संदीप कौर 7 भाई-बहन थे। वह जज बनने का सपना लेकर लॉ की पढ़ाई कर रही थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
