बिहार में दैनिक भत्ते में भी बढ़ोत्तरी का एलान, होमगार्ड के 13500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

राज्य

पटना/नई दिल्ली.

सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार की ओर से नए वित्तीय वर्ष में गृह रक्षकों यानी कि होम गार्ड के 13500 रिक्त पदों पर भर्ती निकाले जाने का एलान किया गया है। सरकार की ओर से इस भर्ती के लिए मंजूरी मिल गई है ऐसे में अब जल्द ही गृह विभाग द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।

राज्य सरकार की ओर से होम गार्ड के लिए दैनिक भत्ते में भी बढ़ोत्तरी करने का एलान किया गया है। जहां पहले होम गार्ड को एक दिन के लिए दैनिक कर्तव्य भत्ते के रूप में 774 रुपये मिलते थे वहीं अब प्रतिदिन के हिसाब से 1121 रुपये प्रदान किया जायेगा। 

होम गार्ड पदों के लिए पात्रता 
बिहार होम गार्ड पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का क्लास 10th/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। योग्यता की विस्तृत डिटेल जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ जारी की जाएगी।

कैसे होगा चयन 
इस भर्ती के लिए चयन जिला स्तर पर करवाया जायेगा। बिहार होम गार्ड पदों पर चयन के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा। फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी। चयन के लिए अभ्यर्थियों का मेडिकली रूप से फिट होना आवश्यक होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry