होली पर रेलवे का तोहफा, पटना और कोलकाता से चलेगी स्पेशल ट्रेन

राज्य

देवघर.

होली के मौके पर रेल यात्रियों की भीड़ व उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक ट्रेन डानकुनी से पटना के बीच और दूसरी ट्रेन काेलकाता से लालकुंआ के बीच संचालित की जाएगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत दानकुनी और पटना के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

03035 डानकुनी – पटना होली स्पेशल डानकुनी से 27 फरवरी और चार मार्च को दो ट्रिप चलेगी। ये ट्रेन डानकुनी से 00:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन 14:45 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं, 03036 पटना – डानकुनी होली स्पेशल 27 फरवरी व चार मार्च को चलेगी। ये ट्रेन पटना से 16:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं होंगी।

कोलकाता से लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन 
वहीं, रेलवे ने कोलकाता और लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05060 लालकुआं – कोलकाता स्पेशल पांच मार्च से 26 मार्च के बीच चार ट्रिप लगाएगी। ये ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वहीं, 05059 कोलकाता – लालकुआं स्पेशल सात मार्च से 28 मार्च के बीच चार ट्रिप लगाएगी। ये ट्रेन हर शनिवार को कोलकाता से 05:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

उक्त ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। इन स्पेशल ट्रेनों के एलान से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगी और अपनी यात्रा नहीं कैंसिल करनी पड़ेगी। इसके साथ ही लोगों की घर वापसी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। टिकट बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए रेलवे के वेबसाइट https://www.irctc.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry