मुफ्त गैस कनेक्शन को मिली हरी झंडी, बिहार की लाखों महिलाओं को केंद्र सरकार का गिफ्ट

राज्य

पूर्णिया.

केंद्र सरकार ने बिहार की लाखों महिलाओं को खुशखबरी दी. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन देने को लेकर मंजूरी मिल गई है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से बिहार को 25 लाख उज्ज्वला कनेक्शन स्वीकृत किए हैं. दरअसल, यह मुफ्त गैस कनेक्शन बीपीएल परिवार को मिलना है जो कि अब तक पारंपरिक तरीके से खाना बनाने यानी कि लड़की या फिर कोयले के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए निर्भर हैं.

मंत्रालय ने दिया ये आदेश
जानकारी के मुताबिक, 25 लाख कनेक्शन देने को लेकर राज्य सरकार के साथ-साथ गैस कंपनियों को भी मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. केंद्र से आदेश मिलते ही खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने राज्य के सभी जिलों में आदेश जारी किया. केंद्र सरकार के इस कदम से बिहार की लाखों महिलाओं को सहूलियत मिलेगी.

विशेष सचिव ने और क्या कहा?
विशेष सचिव की ओर से कहा गया कि गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया को जितना हो सके आसान बनाए. इसके साथ ही कोई भी लाभार्थी छूट ना जाएं, इसका खासकर ध्यान रखें. इसके अलावा लोगों के बीच जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है. केंद्र सरकार की इस योजना से ना सिर्फ बिहार में लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा.

मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने से बड़ा फायदा
जानकारी के मुताबिक, इस योजना को लेकर सभी जिलों में उज्ज्वला समिति गठित की गई है. इस योजना को इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि पारंपरिक तरीके से खाना बनाने के लिए लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है. लड़कियों की कटाई के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा. मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने की वजह से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry