मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बना ली है. मगर तृप्ति प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. तृप्ति के लेटेस्ट पोस्ट ने उनकी डेटिंग लाइफ को हवा दे दी है. फैंस का मानना है कि वो प्यार में हैं.
चर्चा में तृप्ति की पोस्ट
दरअसल, तृप्ति डिमरी ने हाल ही में धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. तृप्ति की बर्थडे पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट खास मेहमान बने थे. सैम ने तृप्ति की बर्थडे पार्टी की झलक भी फैंस को दिखाई थी. अब एक्ट्रेस ने जश्न की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.
मगर एक खास तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. सेलिब्रेशन की एक फोटो में तृप्ति डिमरी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूसरे को बांहों में लेकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.
रिश्ता किया कंफर्म?
तृप्ति डिमरी को सैम संग कोजी होता देख फैंस उनके रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं. फैंस का मानना है कि तृप्ति ने सैम संग अपना रिश्ता इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है. फैंस दोनों को साथ देखकर काफी ज्यादा खुश हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं.
तृप्ति और सैम के लंबे समय से डेटिंग की चर्चा है. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. दोनों कई दफा साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी नजर आ चुके हैं. हालांकि, उन्होंने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा.
तृप्ति वर्क फ्रंट पर अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. एक्ट्रेस अब जल्द ही बिग बजट फिल्म 'स्प्रिट' में दिखाई देने वाली हैं. वहीं दूसरी तरफ तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो वो एक मॉडल के तौर पर काम कर चुके हैं. अब वो बिजनेस की दुनिया में एक्टिव हैं. वो कई रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं, जिससे वो तगड़ी कमाई करते हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

