झज्जर.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान शहर के एसडी स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक छात्र परीक्षा देने पहुंचा, लेकिन उसके एडमिट कार्ड पर किसी दूसरे की फोटो लगी थी। चेकिंग के दौरान जब बोर्ड द्वारा जारी रोल नंबर और क्यूआर कोड को स्कैन किया गया, तो उस पर भी किसी अन्य छात्र का नाम और फोटो प्रदर्शित हो रहा था।
सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए स्टाफ और पुलिस ने छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से मना कर दिया और उसे सही रोल नंबर लाने के निर्देश देकर लौटा दिया। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है और परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रही हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जिले के 55 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं और अब तक 12वीं कक्षा में तीन यूएमसी (नकल के केस) बनाए जा चुके हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
