लुधियाना में न्यूक्लियस नेक्सा तकनीक का कमाल, उत्तर भारत की पहली स्मार्ट कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी

राज्य

लुधियाना.

मॉडल टाउन स्थित दीप अस्पताल में स्मार्ट काक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई। इस सर्जरी के तहत न्यूक्लियस नेक्सा तकनीक से दोनों कानों में काक्लियर इंप्लांट लगाया गया। अस्पताल ने कहा कि यह उत्तर भारत की पहली स्मार्ट काक्लियर इंप्लांट सर्जरी है। यह सर्जरी डॉ. राजीव कपिला और उनकी टीम ने की।

टीम में डॉ. आरती शर्मा और डा. कीर्ति गुप्ता भी थे। इसके अलावा एनेस्थीसिया टीम के साथ सीनियर आडियोलाजिस्ट नवदीप कंवर और सीनियर स्पीच तथा एवीटी थेरेपिस्ट सिमरन कौर ने भी अहम भूमिका निभाई। डॉ. राजीव ने बताया कि न्यूक्लियस नेक्सा नई पीढ़ी की आधुनिक सुनने की तकनीक है, जिसे दुनिया का पहला स्मार्ट काक्लियर इम्प्लांट प्लेटफार्म माना जाता है। इस तकनीक से सुनने की समस्या से जूझ रहे लोगों को बेहतर सुनने की क्षमता मिल सकती है।

डॉ. राजीव कपिला ने बताया कि उन्हें काक्लियर इंप्लांट सर्जरी के क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है और वे अब तक सैकड़ों बच्चों और वयस्कों को सुनने की क्षमता दिलाने में मदद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चों में सुनने की समस्या शुरुआती महीनों में पता नहीं चल पाती, जबकि यही समय उनके बोलने, समझने और मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि समय रहते समस्या का पता चल जाए और इलाज किया जाए, तो बच्चे के बोलने, सीखने और सामाजिक विकास में होने वाली देरी को रोका जा सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry