पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, हेल्पलाइन और क्यूआर कोड जारी

राज्य

चंडीगढ़ 

पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब पुलिस ने 3 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबलों की नियुक्ति की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर 10 मार्च से शुरू होने वाली है। फॉर्म लिंक ओपन होते ही आप इसमें अप्लाई कर सकेंगे। लेकिन इससे पहले योग्यता संबंधित नियम जानना भी जरूरी है।

पंजाब पुलिस भर्ती 2026 की जरूरी डिटेल्स 

 

भर्ती आयोग पंजाब पुलिस
पद कॉन्स्टेबल
विज्ञापन संख्या 01/2026
कुल रिक्तियां 3298
आवेदन शुरू होने की तारीख 10 मार्च 2026 मंगलवार शाम 7 बजे से
आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 रात 23:55 बजे तक
सैलरी कॉन्स्टेबल को न्यूनतम 19,900 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी
हाइट पुरुषों की हाइट 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी) और महिलाओं की 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) तक मान्य होगी
चयन प्रक्रिया कॉमन कंप्यूटर बेस्ड (CBT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल आदि
भर्ती का नोटिफिकेशन Punjab Police Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग- 1200/-
पंजाब के एक्स सर्विसमैन-500/-
राज्य के एससी/एसटी और बैकवर्ड क्लास 700/-
इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) 700/-

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए योग्यता क्या चाहिए?

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • एक्स सर्विसमैन के लिए 10वीं पास योग्यता तय की गई है। यानी मैट्रिक पास कैंडिडेट्स भी इसमें अप्लाई कर सकेंगे।
  • कैंडिडेट ने 10वीं कक्षा पंजाबी कंपल्सरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के साथ पास की हो। या समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ उत्तीर्ण की होनी जरूरी है।
  • 1 जनवरी 2026 को कैंडिडेट की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

पंजाब पुलिस भर्ती में आवेदन कैसे करें?

  • इस पुलिस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको पहले अपनी कुछ निजी जानकारियाों के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फिर जनरेट किए लॉगइन डिटेल्स के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें।
  • अब संबंधित बॉक्स में जो-जो जानकारी मांगी जाती है, वो भरते जाएं।
  • सभी बॉक्स ठीक तरह से भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में अपनी आईडी प्रूफ, पर्सनल डिटेल्स, एड्रेस प्रूफ, वैलिड और एक्टिव ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और 10वीं की मार्कशीट, हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  • फॉर्म पूरी तरह से ऑनलाइन भरने के बाद एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

पंजाब पुलिस की लिखित परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट एंड न्यूमेरिकल स्किल्स, मेंटल एबिलिटी एंज लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेदज, पंजाबी लैंग्वेज स्किल्स, डिजिटल लिट्रेसी अवेयरनेस और पेपर II में पंजाबी लैंग्वेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा मे निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। PST में अभ्यर्थियों से रनिंग, लॉन्ग जंप, हाई जंप और हाईट का माप लिया जाएगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry