नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करते वक्त बड़ी चूक, 2 लाख रुपये भी बहा दिए

देश

गुजरात 

सूरत के पूना रोड इलाके के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने पूजा के प्रसाद के साथ 2 लाख रुपए की रकम गलती से नहर में बहा दी। गामीमत रही कि जैसे ही घटना का पता चला तो तुरंत डुंभाल फायर स्टेशन को सूचित किया गया।

फायर स्टेशन की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद नहर में गोता लगाकर 2 लाख रुपए की रकम को बरामद किया और परिवार को सुरक्षित वापस लौटा दिया। इस तलाशी अभियान के दौरान दो फायर ब्रिगेड कर्मी घायल हो गए।

पूजा समग्री के साथ नहर में बहाए 2 लाख रुपए

पूनागाम रोड पर निजानंद सोसाइटी में रहने वाले लिम्बा परिवार ने कुछ पहले अपने घर पर धार्मिक अनुष्ठान किया था। पूजा के बाद अनुष्ठान का सामान और फूल तिजोरी के पास एक अलमारी में रखे थे। परिवार के सदस्यों ने पूजा के बाद का सामान एक थैली में रखा और उसे पूना रोड पर नहर में विसर्जित कर दिया।

घर पर तिजोरी की जांच करने पर पता चला यह पता चलने पर परिवार परेशान हो गया और तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। अलर्ट मिलने के बाद डुंभाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड के दो जवान हुए घायल

फायर अधिकारी, सुनील चौधरी ने बताया कि फायर ब्रिगेड के मार्शलों ने नहर में पानी में उतरकर तलाशी शुरू कर दी थी। पानी के बहाव के बीच भी टीम ने धैर्य के साथ सर्च ऑपरेशन जारी रखा। थोड़ी कोशिश के बाद उन्हें 500 रुपये के नोटों के चार बंडल मिले, जिनकी कुल कीमत 2 लाख रुपये थी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने बरामद यह कैश लिम्बा परिवार को सुरक्षित लौटा दिया। हालांकि, इस तलाशी के दौरान कांच लगने से फायर ब्रिगेड के दो जवान घायल हो गए। परिवार के सदस्यों ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए डुंभाल फायर ब्रिगेड स्टाफ का आभार जताया और उनके काम की तारीफ की।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry