चंडीगढ़.
विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने विदेश से पढ़ाई कर पंजाब में आगे दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने फैसला लिया है कि अब ‘समकक्षता प्रमाण पत्र’ (Equivalence Certificate) जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
यह नया नियम अप्रैल 2026 से लागू होगा। इसके बाद छात्रों को दोहरी जांच और लंबी कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। अब वे केवल यूजीसी (UGC) द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर सीधे एडमिशन ले सकेंगे। पहले विद्यार्थियों को केंद्र स्तर से मान्यता मिलने के बाद राज्य स्तर पर भी अलग से समकक्षता प्रमाण पत्र लेना पड़ता था, जिससे समय और मेहनत दोनों अधिक लगते थे। नए फैसले से यह पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन जाएगी। बोर्ड (PSEB) के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि यह निर्णय फरवरी 2026 में हुई बैठक में लिया गया था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत देना है। "पहले विद्यार्थियों को एक ही काम के लिए लंबे प्रोसेस से गुजरना पड़ता था। डबल वेरिफिकेशन प्रोसेस खत्म होने से स्टूडेंट्स का समय बचेगा और एडमिशन प्रोसेस में ट्रांसपेरेंसी आएगी।"
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
