रहमान डैकत की मय्यत पर सौम्या ने अक्षय को किया मिस, रोना था मुश्किल

मनोरंजन

मुंबई 

फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म के सेकंड पार्ट में सौम्या टंडन का छोटा सा रोल है. उन्होंने अक्षय खन्ना की ऑनस्क्रीन पत्नी उल्फत का रोल प्ले किया है. सेकंड पार्ट में वो चंद मिनटों के सीन्स में दिखीं. एक्ट्रेस का कहना है उन्हें धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना की कमी खली। 

सौम्या को आई अक्षय खन्ना की याद
वैरायटी इंडिया संग बातचीत में सौम्या ने बताया कि बतौर ऑडियंस जब उन्होंने धुरंधर 2 देखी, तो अपने ऑनस्क्रीन पति रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना को बेहद मिस किया. अपने सीन्स के बारे में बोलते हुए वो कहती हैं- वो इंटेंस सीन हैं. खासतौर पर रहमान डैकत की मय्यत वाला सीक्वेंस. वो बहुत कॉम्पलिकेटेड सीन था. क्योंकि मेरा किरदार उल्फत काफी गुस्से में है. वो सवाल उठा रही है. वो बेहद निराश है. मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि धुरंधर में कई सीन्स ऐसे थे जहां सिर्फ आंखों से अपनी फीलिंग्स को बयां करना था।  
सौम्या ने अक्षय खन्ना को लेकर कहा- धुरंधर के सेकंड पार्ट में मुझे उनकी कमी खली. एक दर्शक होने के नाते मैंने अक्षय खन्ना को मिस किया क्योंकि पहले पार्ट में वो आइटस्टैंडिंग थे. लेकिन यही फिल्म की स्टोरी थी. सेकंड पार्ट में कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद आगे बढ़ती है। 

सौम्या ने फिल्म की सक्सेस को लेकर कहा कि इसने नया बेंचमार्क सेट किया है. मूवी ने स्क्रीनप्ले राइटिंग और फिल्ममेकिंग को लेकर अभी तक के सेट अप्रोच को तोड़ा है. मूवी में दिखाई गई हिंसा अलग है. बैकग्राउंड म्यूजिक मजेदार है. हर सिंगल कैरेक्टर को सम्मान दिया गया है. फिल्म का सब्जेक्ट काफी पावरफुल है। 

धुरंधर में अक्षय खन्ना और सौम्या की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया. दोनों जब-जब स्क्रीन पर आए, अपनी दमदार अपीयरेंस और एक्टिंग से ऑडियंस को तालियां बजाने पर मजबूर किया. सौम्या की बात करें तो उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है. सुपरहिट शो 'भाभीजी घर पर हैं' में वो अनीता भाभी के रोल में थीं. इसके अलावा सौम्या ने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस, एंटरटेनमेंट की रात को होस्ट किया है। 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry