जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

Spread the love

नई दिल्ली
भारत अंडर-17 पुरुष टीम 25 से 31 मार्च, 2026 के बीच थाईलैंड के लोपबुरी में थाईलैंड, इंडोनेशिया और कोरिया रिपब्लिक के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी।

ये फ्रेंडली मैच, ब्लू कोल्ट्स की एएफसी अंडर17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 की तैयारियों का हिस्सा हैं, और ये मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। इंडिया 25 मार्च को 17:30 बजे थाईलैंड से, 28 मार्च को 17:30 बजे इंडोनेशिया से और 31 मार्च को बजे कोरिया रिपब्लिक से खेलेगा। बिबियानो फर्नांडीस की टीम इस साल पहले ही छह इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेल चुकी है – दो-दो ताजिकिस्तान (गोवा में), तुर्किये (एंटाल्या में) और म्यांमार (यांगून में) के खिलाफ।

ब्लू कोल्ट्स रविवार, 22 मार्च को लोपबुरी पहुंचे।
एएफसी अंडर17 एशियन कप में, इंडिया ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया (6 मई), उज़्बेकिस्तान (10 मई) और डीपीआर कोरिया (13 मई) से भिड़ेगा।

 

Related Articles

Back to top button