मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

उत्तर प्रदेश राज्य

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट में डूबने से 4 बच्चों की हुई मौत

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। गौरतलब है कि प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान करने गए चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव करने के निर्देश दिए। 
मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry