होमगार्ड बहाली के लिए अब 8 अप्रैल को बिरसा स्टेडियम में दौड़ेंगे युवा बारिश की वजह से टली प्रक्रिया

राज्य

सरायकेला
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश के चलते होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया पर असर पड़ा है. गीले मैदान और खराब मौसम के कारण निर्धारित तिथि पर होने वाली दौड़ को रद्द कर दिया गया है. अब अभ्यर्थियों के लिए यह दौड़ 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें वे शामिल होकर अपना प्रदर्शन करेंगे.

कब होने वाली थी प्रक्रिया
सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में 28 मार्च 2026 (शनिवार) को होने वाली होमगार्ड बहाली प्रक्रिया बारिश के कारण प्रभावित हो गई. देर रात हुई भारी बारिश से मैदान पूरी तरह गीला हो गया, जिसके चलते अभ्यर्थियों की दौड़ कराना संभव नहीं हो सका.

चांडिल प्रखंड के अभ्यर्थी नहीं दे सके दौड़
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि चांडिल प्रखंड के युवाओं की शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़ आयोजित होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित करना पड़ा.

अब 8 अप्रैल को होगी दौड़
अधिकारियों ने बताया है कि अब यह दौड़ 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. इस दिन सभी अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे और निर्धारित नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

अभ्यर्थियों के लिए बेहतर इंतजाम था
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया. उनके लिए पेयजल, शौचालय, पंडाल सहित सभी जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी. मौसम का ध्यान में रखते हुए छाया और बैठने की जगह भी थी जिससे किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry