रणवीर सिंह के मुरीद हुए आमिर खान, उधर विंदू दारा सिंह ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को बताया आदिपुरुष से बेहतर

Spread the love

 एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर रोज कुछ ना कुछ नये अपडेट्स आते रहते हैं. शुक्रवार 3 अप्रैल तो भी मनोजरंजन जगत में काफी हलचल दिख रही है. जहां कई नई फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची हैं तो कई ओटीटी पर रिलीज हुई हैं. इन सबके बीच रणबीर कपूर की मच अवेटेड रामायण के टीजर को लेकर भी लोग मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं. जबकि रणवीर सिंह की धुरंधर दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. तो चलिए आज की सारी एंटरटेनमेंट की खबरों के अपडेट यहां जानते हैं.

 आमिर खान भी हुए धुरंधर 2 के फैन
आमिर खान भी उन मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ़ की है. जैसे-जैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी ज़बरदस्त पकड़ बनाए हुए है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है, आमिर ने भी टीम की मेहनत की तारीफ करने के लिए कुछ पल निकाले.  आमिर खान प्रोडक्शंस के अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ हैंडल पर जाकर, उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों को भी टैग किया है.

 सोनू सूद ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद की
सोनू सूद एक बार फिर संकट की घड़ी में आगे आए हैं. इस बार उन्होंने अपना ध्यान उन घरों को फिर से बनाने पर केंद्रित किया है जो हाल ही में पंजाब के कुछ हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ में तबाह हो गए थे. सूद ने उन प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाई है जो बाढ़ के कारण पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बाद बेघर हो गए थे. उन्होंने बताया कि हालांकि वे 100 से ज़्यादा घरों को फिर से बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अभी भी ऐसे कई और घर हैं.

 सोनम कपूर ने बेबी बॉय के साथ शेयर की पहली तस्वीर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च, 2026 को अपने बेटे का वेलकम किया. वहीं अपने बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद, सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने नन्हे प्रिंस एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उसे अपनी गोद में लिए हुए हैं; इसके साथ ही उन्होंने डिलीवरी से पहले की अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट के साथ एक लंबा-सा नोट भी लिखा है.

 1000 करोड़ी बनेगी धुरंधर 2
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्शने पोस्ट कर लिखा है कि धुरंधर 2 बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनने वाली है. पोस्ट में तरण ने लिखा है, " 900 नॉट आउट ‘धुरंधर 2’ 1000 करोड़ की ओर बढ़ चली है… धुरंधर द रिवेंज लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है… दूसरे हफ़्ते का ज़बरदस्त बिज़नेस साफ़ दिखाता है कि धुरंधर 2 पहली ऐसी हिंदी फ़िल्म बनने की राह पर है जो 1000 करोड़ का आँकड़ा पार करेगी. भूत बंगला के आने तक कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, इसलिए इस फ़िल्म के पास इस ऐतिहासिक मुकाम को आसानी से हासिल करने का पूरा मौक़ा है.

विंदू दारा सिंह ने 'रामायण' के टीजर को बताया 'आदिपुरुष' से बेहतर
दिवंगत दारा सिंह ने रामानंद सागर की मशहूर सीरीज़ 'रामायण' में पवनपुत्र के किरदार से टीवी पर भगवान हनुमान को अमर कर दिया था. वहीं उनके बेटे विंदु दारा सिंह ने नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीज़र देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है और इसे 'आदिपुरुष' से बेहतर बताया है. इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स को सलाह दी कि उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

वीर पहाड़िया ने भाई शिखर को किया बर्थडे विश
3 अप्रैल को जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर वीर ने अपने भाई शिखर को खास अंदाज में विश किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुराने फोटो एल्बम की झलकियां शेयर की. इनमें से एक तस्वीर में शिखर बेहद छोटे नज़र आ रहे हैं और उन्होंने रेड कलर की डंगरी पहनी हुई है. तस्वीर में उनकी मासूमियत साफ झलक रही थी. इस फोटो के साथ उन्होंने एक 'हैप्पी' स्टिकर का भी इस्तेमाल किया.

डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 'रामायण' पर साधा निशाना
डायरेक्टर संजय गुप्ता अपकमिंग इंडियन एपिक फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के पहले लुक से ज़्यादा खुश नहीं हैंय गुरुवार को, डायरेक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "साफ़-साफ़ दिख रहा है वीएफएक्स कंपनियां ऑस्करr नहीं जीततीं.टेक्नीशियन जीतते हैं."डायरेक्टर ने VFX की दिग्गज कंपनी DNEG का ज़िक्र किया, जिसने 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में फ़िल्म 'ड्यून पार्ट 2' के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर जीता था.

 'रामायण' के टीजर को मिल रहे मिक्स्ड रिएक्शन
'रामायण' का टीज़र ऑनलाइन रिलीज़ होने के बाद, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर फ़िल्म के बारे में अपनी राय दी। एक यूज़र ने कमेंट किया, "इनमें से कुछ शॉट्स बहुत ज़्यादा पॉलिश किए हुए लग रहे हैं और AI जैसे दिख रहे हैं।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "इस पर 'अवतार' से भी ज़्यादा पैसे खर्च किए गए हैं, लेकिन इसकी दुनिया काफ़ी निराशाजनक लग रही है।"

Related Articles

Back to top button