सुपर-100 कार्यक्रम के लिए कुरुक्षेत्र कैंपस में जुटेंगे छात्र, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त नियम

राज्य

 पानीपत
 सुपर-100 कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-2 प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल को तीन बैच में कराई जाएगी। विद्यार्थी एडमिट कार्ड पांच अप्रैल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

जिले के 151 विद्यार्थियों ने सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा पास की है। दूसरे बैच में पानीपत सहित सात जिलों के 738 विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरा बैच 22 से 24 अप्रैल के दौरान आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के जारी आदेश में लेवल-2 परीक्षा के लिए चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में तीन दिनों तक रहना होगा। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है, जबकि पंजीकरण प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक ही चलेगी। परीक्षा के दौरान छात्रों के रहने, खाने एवं अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्था विभाग द्वारा निःशुल्क की जाएगी। अभिभावकों को केवल बच्चों को छोड़ने और लेने की अनुमति होगी, कैंपस में रुकने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने या अनुशासनहीनता पाए जाने पर छात्र को तुरंत कार्यक्रम से बाहर कर दिया जाएगा। यह परीक्षा केवल हरियाणा सरकारी स्कूलों के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ही मान्य है।

परीक्षा शेड्यूल
बैच 1 (19 अप्रैल – 21 अप्रैल 2026)
जिले: हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह (मेवात)
कुल विद्यार्थी: 749
बैच 2 (22 अप्रैल – 24 अप्रैल 2026)
जिले: जींद, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर
कुल विद्यार्थी: 738
बैच 3 (25 अप्रैल – 27 अप्रैल 2026)
जिले: गुरुग्राम, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला
कुल विद्यार्थी: 626
सभी बैच के कुल विद्यार्थी: 2113 विद्यार्थी

वर्जन-
सुपर-100 कार्यक्रम में लेवल-2 परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थी समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry