कोटा में ‘सपनों की तैयारी’ शुर,बोर्ड परीक्षाओं के बाद कोचिंग संस्थानों में लौटी रौनक, एडमिशन के लिए उमड़ी भीड़

करियर & जॉब

बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होते ही देश की कोचिंग राजधानी कोटा में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. शहर में मौजूद प्रमुख कोचिंग संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है. आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों में नए बैच शुरू हो चुके हैं. कोचिंग संस्थानों की ओर से नए स्टूडेंट्स के लिए वर्कशॉप, ऑरिएंटेशन प्रोग्राम और मेंटरिंग सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं. अभिभावकों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है. इसलिए वे अपने बच्चों के लिए कोटा आ रहे हैं ताकि उन्हें अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई का सही अवसर मिल सके. वहीं, छात्रों की तैयारी का उत्साह भी देखने लायक है. नए सत्र के लिए अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज और कक्षाओं की व्यवस्था पूरी तरह तैयार की जा रही है.

कैंपस में लौटी रौनक
कोटा के बड़े कोचिंग एलन कैरियर इंस्टिट्यूट में 25 मार्च से ही नए बैच शुरू होने के साथ ही कैंपस में रौनक लौट आई है. अलग-अलग कैंपस में एडमिशन और जानकारी लेने के लिए भारी भीड़ देखने को मिली. स्टूडेंट्स न सिर्फ अपने बैच और अकादमिक सिस्टम को समझ रहे हैं बल्कि हॉस्टल, मैस और अन्य सुविधाओं का भी जायजा ले रहे हैं. शहर के प्रमुख छात्र इलाकों जैसे राजीव गांधी नगर, इंद्र विहार, लैंडमार्क सिटी और कोरल पार्क में फिर से युवाओं की चहल-पहल बढ़ गई है. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी बाहर से आने वाले छात्रों की आवाजाही साफ नजर आ रही है, जिससे साफ है कि कोटा एक बार फिर अपने पुराने रंग में लौट रहा है.

20% तक बढ़ोतरी का अनुमान
इस साल एडमिशन को लेकर उत्साह पिछले साल से ज्यादा नजर आ रहा है. संस्थानों के अनुसार शुरुआती बैच में ही 15 से 20 प्रतिशत तक ग्रोथ का अनुमान है. 10वीं के बाद 11वीं में जाने वाले स्टूडेंट्स अब अपने करियर की दिशा तय कर रहे हैं और बड़ी संख्या में IIT-JEE और NEET-UG की तैयारी के लिए कोटा पहुंच रहे हैं. इंद्र विहार स्थित संकल्प कैंपस, लैंडमार्क सिटी के संज्ञान और सम्यक कैंपस के साथ ही नया नोहरा स्थित सुपथ कैंपस में लगातार स्टूडेंट्स की भीड़ बढ़ रही है. एडमिशन के लिए आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट ‘एसेट’ में भी बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए.

क्यों बना रहता है कोटा पहली पसंद?
संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि कोटा का प्रतिस्पर्धी माहौल और अनुभवी फैकल्टी इसे देशभर में अलग पहचान देते हैं. यहां मिलने वाला अनुशासित और फोकस्ड वातावरण छात्रों को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है. अभिभावकों का भी मानना है कि देश में कई विकल्प होने के बावजूद कोटा सबसे बेहतर है, क्योंकि यहां पढ़ाई के साथ सुरक्षा, संसाधन और करियर गाइडेंस ऑल इन वन मिल जाता है. वहीं, बाहर से आए छात्रों का कहना है कि कोटा का माहौल उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करता है. बेहतर टीचर्स, टेस्ट सिस्टम और सुविधाएं इसे एक अलग पहचान देते हैं, जिससे तैयारी अपेक्षाकृत आसान हो जाती है. कुल मिलाकर, एडमिशन सीजन की शुरुआत के साथ ही कोटा एक बार फिर अपने चरम पर लौटता दिख रहा है, जहां हर गली में सपनों की तैयारी और सफलता की उम्मीद नजर आ रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry