चंडीगढ़.
पंजाब में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस दौरान कुल 12 IAS व एक PCS अधिकारियों का तबादला किया गया है। बता दें कि जारी आदेशों में जालंधर सहित कई जिलों के DC बदले गए हैं। हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है जबकि विरजीत वालिया को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।
इसके साथ ही अमित कुमार पंचाल को मुक्तसर साहिब का और आकाश बंसल को कपूरथला का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही IAS विकास प्रताप को टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। IAS सुमेर सिंह गुर्जर डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंगे। इसी तरह IAS कंवल प्रीत बराड़ को सेक्रेटरी हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के साथ-साथ कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और कमिश्नर फरीदकोट डिवीजन का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
वहीं IAS बबीता को कमिश्नर एग्रीकल्चर के साथ-साथ फिरोजपुर डिवीजन के कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है। IAS हरप्रीत सिंह सूदन को डायरेक्टर स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज अपॉइंट किया गया है और पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन (PSIEC) और पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (PSIDC) का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

