बार चुनाव 2026: सदस्यता और वोटर-लिस्ट पर सख्त नियम, 2 मई तक आपत्ति, 8 मई तक समाधान

राज्य

चंडीगढ़ 

हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वोटर लिस्ट से संबंधित प्रक्रियाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएगी। पात्र मतदाताओं की सूची भेजने, फीस जमा कराने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की गई हैं।

शेड्यूल के मुताबिक बार एसोसिएशनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने सदस्यों के बकाया शुल्क का भुगतान समय पर सुनिश्चित करें और बैंक अकाउंट-क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था करे, यदि किसी सदस्य द्वारा चेक के माध्यम से भुगतान किया जाता है, तो वह 16 अप्रैल 2026 से पहले क्लियर होना अनिवार्य होगा, अन्यथा सदस्यता संदिग्ध मानी जा सकती है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पात्र मतदाताओं की सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 को शाम 4 बजे तक तय की गई है। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निपटारा 8 मई 2026 तक किया जाएगा। प्रशासन ने सभी बार एसोसिएशनों से कहा है कि वे समय सीमा का कड़ाई से पालन करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry