चंडीगढ़
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर सामने आया है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ ने मेडिकल ऑफिसर के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 72,072 रुपए प्रति माह होगी।
इस जगह पर लिए जाएंगे इंटरव्यूः
एनएचएम चंडीगढ़ की ओर जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 14 अप्रैल को सुबह 09.30 बजे से 'मिशन निदेशक का कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चौथी मंजिल, प्रशासनिक भवन, सरकारी बहुविशेषता अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़' पते पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म को ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने से पहले चैक कर लें अपनी योग्यताः
चिकित्सा अधिकारी पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 60 साल निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदनः
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचएम चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से रजिस्ट्रेशन फॉर्म को इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं। वहीं, एनएचएम चंडीगढ़ की ओर से जारी पदों के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
