रामायण के टीजर पर मोती सागर ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म और स्टारकास्ट से जताई बड़ी उम्मीद

मनोरंजन

 मुंबई 

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म Ramayana इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए, जिसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. अब रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने भी इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रामानंद सागर के बेटे ने कही ये बात
रामानंद सागर के बेटे और वेटरन फिल्ममेकर मोती सागर ने इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. उनके मुताबिक, रणबीर कपूर मौजूदा समय के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और वे अपने किरदार में गहराई लाने के लिए जाने जाते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ टीजर के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पूरी फिल्म देखने के बाद ही सही आकलन किया जा सकता है.

स्टारकास्ट और रिलीज प्लान
फिल्म Ramayana में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी माता सीता, Yash रावण, Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.

इस मेगा बजट फिल्म को नमित मल्होत्रा प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी- पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry