नई साइबर ठगी का खतरा: OTP के बिना भी WhatsApp पर हो सकता है अटैक, पुलिस की चेतावनी

राज्य

हिसार.

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आमजन को वॉट्सऐप पर सक्रिय एक नए और गंभीर साइबर फ्राड के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी की तरफ से घोस्ट पेयरिंग नामक एक खतरनाक हैकिंग कैंपेन को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इसमें साइबर अपराधी बिना पासवर्ड, ओटीपी या सिम स्वैप के ही वॉट्सऐप अकाउंट को अपने कब्जे में ले लेते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस साइबर ठगी में अपराधी किसी परिचित के नाम से वॉट्सऐप पर एक संदिग्ध लिंक भेजते हैं। जैसे देखो यह फोटो। जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है। एक फर्जी फेसबुक या मीडिया व्यूअर पेज खुलता है, जो वेरिफिकेशन के बहाने मोबाइल नंबर डालने को कहता है। नंबर डालते ही हैकर्स वॉट्सऐप के फीचर का गलत इस्तेमाल कर अकाउंट को अपने डिवाइस से जोड़ लेते हैं। इस तरीके से ठग बैकग्राउंड में छिपकर यूजर के पुराने मैसेज पढ़ सकते हैं।

रीयल-टाइम चैट देख सकते हैं और यूजर की ओर से उसके परिचितों को फोटो, वीडियो या मैसेज भेज सकते हैं। इससे न केवल निजता भंग होती है, बल्कि ठगी का दायरा तेजी से फैलता है। उन्होंने आमजन को सलाह दी कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी बाहरी वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर, ओटीपी या निजी जानकारी दर्ज न करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को संदेह हो कि उसका अकाउंट हैक हो गया है, तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, वॉट्सऐप सेटिंग्स चेक करें और आवश्यक सुरक्षा कदम उठाएं। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में बिना देरी के राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry