भ्रष्टाचार पर वार: बिहार में EOU की रेड, SDPO के बाद अब इंस्पेक्टर जांच के घेरे में

राज्य

पटना/किशनगंज.

किशनगंज एसडीपीओ के बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अब किशनगंज के नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के ठिकानों पर छापेमारी की है। मंगलवार को ईओयू की टीम किशनगंज के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के पटना, छपरा और किशनगंज के पांच ठिकानों पर तलाशी ले रही है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में इंस्पेक्टर के पास आय से एक करोड़ 70 लाख से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है। आर्थिक अपराध इकाई ने इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज किया है। सारण जिले में भेल्दी के पैगा में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने इंस्‍पेक्‍टर के पैतृक आवास पर रेड किया है। वहां कागजातों की जांच-पड़ताल की जा रही है।  

क‍िशनगंज में इंस्‍पेक्‍टर के आवास और चैंबर में छानबीन की जा रही है। नगर थाने से उनका आवाज करीब 50 मीटर की दूरी पर है। ईओयू की 6 सदस्‍यीय टीम 3 गाड़‍ि‍यों से पहुंची। पटना में रामकृष्‍णानगर में ईओयू की छापेमारी चल रही है। इससे कुछ दिनों पूर्व किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार भी ईओयू की रडार पर आए थे। उनकी करोड़ों की संपत्‍त‍ि का पता चला है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry