पंचकूला.
पंचकूला में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'समता रन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश के सम्मान और गरिमा को सुरक्षित किया है।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि डॉ. अंबेडकर का मूल मंत्र प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान दिलाना था और हरियाणा सरकार उनके इन्हीं आदर्शों एवं संवैधानिक मूल्यों को जमीन पर लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दौड़ शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि "बाबा साहेब ने न केवल हमें संविधान दिया, बल्कि उन्होंने हमारे देश के सम्मान और गरिमा को भी सुरक्षित किया। उनका संदेश साफ था, भारत में हर व्यक्ति को समान सम्मान मिलना चाहिए। आज की यह दौड़ उसी प्रतिबद्धता की याद दिलाती है।"
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
