अक्षय तृतीया से पहले शनि का बड़ा बदलाव, करियर-धन में फायदा

राशिफल

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है और ठीक 2 दिन पहले 17 अप्रैल को शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 17 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि अक्षय तृतीया से पहले शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत ही लकी माना जा रहा है और शुभ परिणाम लेकर आने वाला है. आइए जानते हैं कि शनि पद नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है.

वृषभ राशि
शनि का पद नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मेहनत का फल मिलने लगेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है.

मिथुन राशि
यह समय आपके लिए संतुलन और सफलता लेकर आ सकता है. साझेदारी में लाभ होगा. नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं. रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा. किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने के योग हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

कन्या राशि
आपके लिए यह परिवर्तन राहत भरा रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. खर्चें कंट्रोल में रहेंगे.

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय करियर ग्रोथ का हो सकता है. प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन रहे हैं. यात्रा से भी लाभ मिल सकता है.

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं, काले तिल और तेल का दान करें, हनुमान जी की पूजा करें, शनिदेव के मंत्रों का जाप करें, कौओं को भोजन कराएं और अपने कर्मों में सुधार करें.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry