गैस सिलेंडर के लिए संकट गहराया: 35 दिनों से बंद ऑनलाइन बुकिंग, उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें

राज्य

अमृतसर.

मिडल ईस्ट जंग में अमेरिका-ईरान वार्ता असफल होने के बाद एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडरों का कालाबाजारी करने वाली कुछ गैस एजैंसियों की बांछें खिल गई हैं आलम यह है कि 35 दिन बीतने के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर बुक करने का साफ्टवेयर इस समय ठप्प पड़ा हुआ है। जिस व्यक्ति को पहले सिलेंडर मिल गया था उसको 25 दिन बाद बुकिंग करवाने के लिए मैसेज आया था लेकिन 25 दिन बाद बुकिंग करने पर बुकिंग ही नहीं हो रही है उल्टा गैस एजैंसी से संपंर्क साधने संबंधी मैसेज आ रहा है जिससे जनता में भारी परेशानी है।

जानकारी के अनुसार पांच सितारा होटलों से लेकर छोटे होटलों, रैस्टोरैंटों व ढाबों आदि में फिलहाल अस्थायी विक्लप तैयार कर लिए हैं जिसमें भट्ठी आदि शामिल हैं लेकिन फिर भी इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों जिसमें बड़े होटलों से लेकर छोटे होटल आदि में 3500 रुपये से लेकर 3800 रुपये के बीच सिलेंडर की ब्लैक हो रही है और प्रशासन चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पा रहा है हालांकि डीसी दलविन्दरजीत सिंह की तरफ से फूड एंड सिवल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को छापेमारी करने के आदेश जारी किए गए हैं लेकिन जिस प्रकार से गैस एजैंसियों में हालात नजर आ रहे हैं उससे साबित होता है कि डीसी के आदेश का इमानदारी से पालन नहीं किया जा रहा है।

ज्यादातर होटलों ने अपनाए वैकल्पिक साधन
श्री अमृतसर साहिब की बात करें तो यहां की अर्थव्यवस्था टूरिज्म इंडस्ट्री पर निर्भर है और मिड ऑफ मार्च से लेकर जून के अंत तक टूरिस्टों की भारी आमद रहती है रोजाना हजारों की संख्या में टूरिस्ट आ रहे हैं यहां तक कि इस समय अटारी बार्डर स्थित टूरिस्ट गैलरी भी छोटी पड़ चुकी है और लोगों को बाहर खड़े होकर परेड देखने को मजबूर होना पड़ रहा है कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई अभी भी बंद है ऐसे में ज्यादातर होटलों ने वैकल्पिक साधन अपना लिए हैं जिसमें डीजल की भटठियां, इंडक्शन चूल्हा व ब्लैक में लिए जाने वाला घरेलू सिलेंडर शामिल हैं। हर एक होटल मालिक को लाखों रुपये खर्च करके भटठियां खरीदने को मजबूर होना पड़ा है क्योंकि सरकार की प्राथमिकता की सूचि में कमर्शियल गैस सिलेंडर होटलों के लिए अभी भी नहीं है।

विवाह शादियों वाले घर परेशान
विवाह शादी समागमों वाले घर भी इस समय काफी परेशान हैं क्योंकि खाने पीने का सामान बनाने के लिए हलवाईयों के लिए गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं लोग प्रशासन व फूड सप्लाई विभाग के पास आवेदन दे रहे हैं लेकिन विभाग कानूनी रुप से ऐसे घरों को सिलेंडर नहीं दिलवा सकता है हां ब्लैक में जरुर किसी ना किसी गैस एजैंसी से दो से तीन गुना दाम पर सिलेंडर मिल जाता है सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक विभाग ने कितने ब्लैक वाले सिलेंडर पकड़े हैं इसकी सूचि ही विभाग के पास नहीं है जो मिलीभुगत की तरफ साफ इशारा करता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry