पंजाब में आंधी और बारिश का अलर्ट, 15 शहरों में बढ़े तापमान के बीच बठिंडा में सबसे ज्यादा गर्मी

राज्य

बठिंडा

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर दिखने लगा है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। इस वजह से शुक्रवार को (17 अप्रैल को) आंधी, तूफान और बिजली चमकने का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। पिछले दिन की तुलना में तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री बठिंडा में रहा है।

 चंडीगढ़ 38.1 डिग्री तापमान रहा , जो कि सामान्य से 2.8°C अधिक है। वहीं, गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई। यह डिमांड 7854 से अधिक बनी हुई है। सात जिलों में बारिश और आंधी मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इन्हीं 7 जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। 

इसके बाद 18 को मौसम साफ है, जबकि 19 को फिर से बारिश की संभावना है। राज्य में 23 अप्रैल तक किसी भी महत्वपूर्ण वर्षा की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान उत्तर और पूर्वी हिस्सों में 32 से 36°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में यह 36 से 40°C के बीच रह सकता है। इस सप्ताह राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लुधियाना में सबसे अधिक तापमान बढ़ा लुधियाना में सबसे अधिक 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। 

मौसम प्रणाली का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा उत्तर हरियाणा के आसपास निचले स्तर पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर ऊंचाई पर तेज पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं, जिनकी गति लगभग 100 नॉट्स तक है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 17 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन गर्मी बनी रह सकती है।

राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में 38.0 डिग्री (सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक), पटियाला में 39.5 डिग्री (सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक) और चंडीगढ़ शहर में 38.1 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक) तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फरीदकोट में 39.5 डिग्री, भाखड़ा बांध (रूपनगर) में 37.7 डिग्री, रोपड़ में 36.9 डिग्री, पठानकोट में 36.7 डिग्री, मोहाली और एसबीएस नगर (बलोवाल सौंखड़ी) में 36.6 डिग्री, होशियारपुर में 35.9 डिग्री से 36.2 डिग्री के बीच, थीन डैम (पठानकोट) में 35.8 डिग्री और गुरदासपुर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 कुल मिलाकर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। इस तरह की मौसम की स्थिति इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के हिस्सों में सक्रिय है। यह लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैला हुआ है और 58° पूर्वी देशांतर के आसपास तथा 32° उत्तरी अक्षांश के उत्तर की ओर स्थित है। उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में करीब 1.5 किलोमीटर की ऊँचाई पर हवा का एक घूमता हुआ सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर बहुत उंचाई (लगभग 13.5 किलोमीटर) पर तेज पश्चिमी हवाओं की धारा चल रही हैं, जिसमें हवा की रफ्तार करीब 100 नॉट्स तक है। 

दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 17 तारीख को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry