भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस ने आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के लिए आयोजित की जा रही है और इसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन पोटर्ल के माध्यम से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
30 अप्रैल तक बढ़ाई गई तिथि
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। आवेदन केवल MP Online पोर्टल https://iforms.mponline.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
इतनी देनी होगी आवेदन फीस
सामान्य वर्ग (General): ₹500
SC, ST, OBC, EWS: ₹250
सभी उम्मीदवारों को ₹150 + GST पोर्टल फीस अलग से देनी होगी
निर्धारित आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु (General): 33 वर्ष
अधिकतम आयु (आरक्षित वर्ग): 38 वर्ष
बता दें कि एमपी पुलिस बैंड भर्ती में कुल 679 पदों के लिए भर्ती हो रही हैं। यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, महिलाएं इसमें आवेदन नहीं कर सकतीं। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। पहले उम्मीदवार 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अब आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
