Chandigarh में मुठभेड़ के बाद ‘गोलू गोहाना’ गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

राज्य

चंडीगढ़.

बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस ने कुख्यात बदमाश गोलू गोहाना को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने ये कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश गोलू घायल हो गया. जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोलू हथियार सप्लाई करने का काम करता था. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने गोलू गोहाना को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास गिरफ्तार किया. पुलिस की टीम को देखते ही गोलू ने भागने की कोशिश की. इस दौरान उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. जिसके जवाब में पुलिस की टीम ने भी फायरिंग की. जिसके बाद टांग में गोली लगने से गोलू घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गनीमत रही की किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी.

पैर में गोली लगने से बदमाश घायल:
चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन ने बताया कि "ऑपरेशन सेल की टीम को आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी की. खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते मुठभेड़ की स्थिति बनी. पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया."

मौका का निरीक्षण करती पुलिस की टीम
हथियार सप्लाई करने का आरोप: इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन ने बताया कि "फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. गोलू गोहाना के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों को लेकर जांच में जुटी है. आरोपी से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है."

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry