संगठन में शक्ति है, कलेक्टर का बयान: पंचायतों के विकास के लिए समग्र प्रयास किए जाएं

मध्य प्रदेश राज्य

संगठन में शक्ति है, पंचायतों को आगे बढ़ने के लिए समग्र प्रयास करने होंगे: कलेक्टर 

 बड़वानी -पाटी विकासखंड के ग्राम डोंगरगाँव के बालिका आश्रम में 'रात्रि चौपाल' आयोजित 

 छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, संवाद कर बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित 

 बड़वानी

"संगठन में शक्ति है, पंचायतों को आगे बढ़ने के लिए समग्र प्रयास करने होंगे।" उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने पाटी विकासखण्ड के ग्राम डोंगरगाँव में आयोजित 'रात्रि चौपाल' के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि विकास का केंद्र है। ग्राम विकास के लिए सभी ग्रामीणजन एकजुट होकर कार्य करे।

 ग्रामीणों से सीधा संवाद और फीडबैक 
रात्रि चौपाल के माध्यम से कलेक्टर ने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सीधा संवाद किया। उन्होंने कृषि,स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संबंधी कार्यो एवं योजनाओं ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन संबंधी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार पर इसीलिए है ताकि संवाद और समाधान के बीच की दूरी कम हो सके। 
रात्रि चौपाल में ग्राम के प्रगतिशील कृषकों ने जैविक खेती और मुर्गीपालन से प्राप्त सकारात्मक परिणामों को साझा किया।इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से सीधे संवाद कर  परीक्षा परिणाम, स्कूल उपस्थिति, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और छात्रवृत्ति की स्थिति संबंधी जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जननी सुरक्षा योजना, प्रसव पूर्व एएनसी पंजीयन, संस्थागत प्रसव और सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया।कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर और सामाजिक न्याय से जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 छात्राओं से भेंट कर वितरित की पुस्तकें 
चौपाल के उपरांत कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने ग्राम की नन्ही छात्राओं से भेंट कर उन्हें पुस्तकें वितरित की और पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन की इस पहल एवं सहजता की न केवल आश्रम की छात्राओं बल्कि ग्रामीणों में भी सराहना की।

 कलेक्टर ने छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, डोंगरगाँव आश्रम में किया रात्रि विश्राम 
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने पाटी विकासखण्ड के ग्राम डोंगरगाँव स्थित जनजातीय बालिका आश्रम में रात्रि विश्राम के दौरान आश्रम का निरीक्षण कर छात्राओं के साथ आत्मीय चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई,आश्रम में दी जा रही सुविधाओ एवं भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जाना।इस दौरान उन्होंने छात्राओं के बैठकर भोजन किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry