राजस्थान में अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 में 2 हजार पदों की बढ़ोतरी की गई है. पदो बढ़ोतरी के संबंध में संशोधित विज्ञप्ति भी जारी की गई है. इससे पहले, प्राइमरी टीचर भर्ती-2025 के लिए संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल 636 और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कुल 5000 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था. 6 नवंबर 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें संशोधन करते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 5 हजार के स्थान पर 7 हजार पद जारी किए गए हैं.
6146 नॉन टीएसपी और 854 टीएसपी पद
इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी) के लिए 6146 और अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के 854 पद का वर्गीकरण किया गया है. अब भर्ती में नॉन टीएसपी क्षेत्र के पदों में सामान्य वर्ग के 2237, ईडब्ल्यूएस के 612, अनुसूचित जाति (एससी) के 970, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 725, ओबीसी के 1271 और अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के 306 पद आरक्षित किए गए हैं. इसके साथ ही 12 जिले के सहरिया जनजाति के लिए 25 पद आरक्षित किए गए हैं. भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 411 पद जालौर जिले में हैं.
एग्जाम के पद बढ़े, अभ्यर्थी रिजल्ट को उत्सुक
भर्ती परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 17 और 20 जनवरी को परीक्षा आयोजित करवाई गई थी. अभ्यर्थियों को अब भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार है. ऐसे में पदों में बढ़ोतरी उनके लिए सरकार की तरफ से एक बड़ा तोहफा है
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

