मंगल गोचर का असर: 4 राशियों के लिए बढ़ी चिंता, तनाव और नुकसान के संकेत

राशिफल

  ज्योतिष शास्त्र में क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल कल, 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल का अपनी ही राशि में आना ऊर्जा तो बढ़ाता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह ऊर्जा 'अग्नि' का काम कर सकती है. 21 जून तक की यह अवधि 4 विशेष राशियों के लिए मानसिक तनाव, दुर्घटना और आर्थिक नुकसान के संकेत दे रही है.अगर आप इन राशियों में हैं, तो आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

1. कर्क राशि: करियर और घर में बढ़ सकता है तनाव
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर मानसिक अशांति ला सकता है.कार्यस्थल पर सहकर्मियों या बॉस के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है.वाणी पर नियंत्रण न रखने से बनते काम बिगड़ सकते हैं.इस दौरान माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है.

2. तुला राशि: वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में दरार
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रभाव रिश्तों में कड़वाहट घोल सकता है.जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बड़ा झगड़ा होने के योग हैं.अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो पैसों के लेनदेन को लेकर पारदर्शिता रखें, वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

3. मकर राशि: प्रॉपर्टी विवाद और एक्सीडेंट का डर
मकर राशि वालों को इस गोचर के दौरान वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहना चाहिए.चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना है. घर-परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है. घरेलू सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी और बेमतलब के खर्चों से बजट बिगड़ सकता है.

4. मीन राशि: धन हानि और वाणी दोष
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का मेष में जाना 'धन हानि' के संकेत दे रहा है.आपकी कटु वाणी आपके अपनों को नाराज कर सकती है.निवेश के लिए यह समय बिल्कुल सही नहीं है, पैसा डूबने का खतरा है.आंखों या पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

बचाव के लिए क्या करें?
मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल मसूर की दाल का दान करें.क्रोध पर काबू पाना ही इस समय सबसे बड़ा उपाय है

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry