लखनऊ
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ और बरेली जैसे शहरों में पेट्रोल 97-98 रुपये और डीजल 90-91 रुपये के पार पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को इस उछाल की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की सुबह आम आदमी की जेब पर भारी पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते देश भर के साथ-साथ यूपी में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। इस वृद्धि के बाद प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है। वहीं, डीजल ने 90 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बड़ी कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद यह पहली बार है जब ईंधन की कीमतों में इतनी बड़ी एकमुश्त वृद्धि की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। भारतीय तेल कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) ने बढ़ते घाटे को कम करने के लिए इस बोझ को उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है। यूपी के अलग-अलग शहरों में वैट (VAT) और ट्रांसपोर्टेशन शुल्क की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर रहता है।
प्रमुख शहरों के रेट
लखनऊः पेट्रोल पहले 94.69 अब 97.69, डीजल पहले 87.76 अब 90.76
नोएडाः पेट्रोल पहले 95.24 अब 98.24, डीजल पहले 88.19 अब 91.19
गाजियाबादः पेट्रोल पहले 94.89 अब 97.89, डीजल पहले 87.81 अब 90.81
प्रयागराजः पेट्रोल पहले 95.24 अब 98.24, डीजल पहले 88.15 अब 91.15
वाराणसीः पेट्रोल पहले 95.07 अब 98.07, डीजल पहले 88.17 अब 91.17
गोरखपुरः पेट्रोल पहले 95.15 अब 98.15, डीजल पहले 88.15 अब 91.15
आगरा पेट्रोल पहले 94.41 अब 97.41, डीजल पहले 87.51 अब 90.51
लखनऊः पेट्रोल पहले 94.69 अब 97.69, डीजल पहले 87.81 अब 90.81
कानपुरः पेट्रोल पहले 94.44 अब 97.44, डीजल पहले 87.51 अब 90.51
मेरठः पेट्रोल पहले 94.47 अब 97.47, डीजल पहले 87.49 अब 90.49
मुरादाबादः पेट्रोल पहले 94.95 अब 97.95, डीजल पहले 88.18 अब 91.18
बरेलीः पेट्रोल पहले 94.92 अब 97.92, डीजल पहले 88.06 अब 91.06
महंगाई की चौतरफा मार की आशंका
ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा। डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में फल, सब्जी और दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी उछाल आने की आशंका है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने मिडिल क्लास की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि 100 रुपये का आंकड़ा अब महज 2-3 रुपये की दूरी पर रह गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

