बिहार में NEET छात्रों के लिए मुफ्त सफर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा एलान

राज्य

पटना.

NEET पेपर लीक मामले के बाद दोबारा परीक्षा कराए जाने की संभावनाओं के बीच बिहार सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी। 

मठ-मंदिरों की ओर से हो पेयजल की व्‍यवस्‍था
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, राज्य के मठ-मंदिरों तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों से भी एक खास अपील की है। कहा है कि वे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

नीट मामले में सियासत जारी
इधर, NEET पेपर लीक मामले को लेकर सियासत लगातार गरमाई हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं, एक दिन पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि NEET मामले की जांच जारी है। और केंद्र सरकार दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बयान देने की आदत है और उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry