चंडीगढ़
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल 26 मई से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 23 जून 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता
क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो।
10th लेवल पर हिंदी या संस्कृत विषय या 12th/B.A./Μ.Α. में हिंदी सब्जेक्ट पढ़ा हो।
कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (Word Processing and Spread Sheets) होनी चाहिए।
1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए हरियाणा राज्य के SC(DSC)/ SC (OSC)/ BC-A/ BC-B/ ESM/ EWS वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 710 रुपये जमा करना होगा। अन्य सभी वर्ग से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 1200 रुपये एवं महिला उम्मीदवारों को 875 रुपये का भुगतान करना होगा। हरियाणा राज्य के पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) से होकर गुजरना होगा। इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) में भाग लेना होगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

